फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Capacity enhancement of 32 sub-centres

32 उपकेंद्रों की होगी क्षमता वृद्धि

Thu, 05 Aug 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Capacity enhancement of 32 sub-centres
विद्युत उपकेंद्र अकबरपुर सरायघाघ। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले के 32 विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। पांच सालों में होने वाले कामों की रिपोर्ट बनाकर विभाग ने शासन को भेज दी है। यह काम उपकेंद्र क्षेत्रों में बढ़ती आबादी व कनेक्शन की संख्या के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में लगातार बिजली कनेक्शन बढ़ रहे हैं। इससे बढ़ाई गई क्षमता कम हो जाती है। इसी को देखते हुए बिजली विभाग हर पांच साल में उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि करता है। इसकी रिपोर्ट शासन की मांग पर हर पांच वर्ष में भेजी जाती है। इसके तहत प्रत्येक उपकेंद्र पर पांच एमवीए की क्षमता बढ़ाई जाएगी। 10 की जगह 15 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। 15 एमवीए की जगह 20 का ट्रांसफार्मर लगेगा।
विज्ञापन

जिले में नए व पुराने 32 विद्युत उपकेंद्र हैं। इनकी पांच वर्ष से क्षमता वृद्धि नहीं की गई है। अब शासन के निर्देश पर अधिशाषी अभियंता शादाब अहमद व रविंद्र कुमार ने अपने अपने क्षेत्र की रिपोर्ट तैयार कर मुख्य अभियंता को भेजी है। रिपोर्ट के बाद विभाग मंथन करने में जुट गया है। अधीक्षण अभियंता जीपी यादव ने बताया कि यह प्रक्रिया हर पांच साल में की जाती है। शासन ने पर्याप्त बजट दिया तो सभी की क्षमता बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। बजट में कमी हुई तो पहले जरूरी उपकेंद्रों को लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed