फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Canal bike rider dropped from the bridge

नहर पुल से गिरा बाइक सवार डूबा

Tue, 28 Jul 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Tue, 28 Jul 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Canal bike rider dropped from the bridge
उमर्दा स्थित निचली गंग नहर का अस्थाई पुल पार कर रहा बाइक सवार युवक असंतुलित होकर नहर में बाइक समेत जा गिरा। लोगों ने घटना की सूचना इंदरगढ़ पुलिस को दी। सूचना पाकर एसडीएम तिर्वा, कन्नौज से गोताखोरों की टीम लेकर पहुंचे। सीओ तिर्वा व इंदरगढ़ एसओ ने भी युवक की खोजबीन शुरू की। देर शाम तक नहर से युवक की बाइक बरामद हो गई। लेकिन उसका पता नहीं लगा। डूबे युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


लखनऊ के थाना गुडम्बा के गांव सिम्हुआ निवासी शिवेंद्र यादव (19) पुत्र ओमप्रकाश यादव बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए बहनोई ब्रजेश कुमार निवासी ठठिया के साथ बाइक से चौधरी बनवारीलाल महाविद्यालय में मंगलवार सुबह बाइक से आया था। एडमीशन लेने के बाद दोनों बाइक से रिश्तेदारी विधूना कोतवाली जनपद औरैया के गपचरियापुर गांव गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


शाम चार बजे के करीब उमर्दा नहर के अस्थाई पुल के पास उसका बहनोई बाइक से उतरकर पैदल पार करने लगा। इसी दौरान उसकी बाइक असंतुलित हो गई। इससे वह बाइक समेत नहर में जा गिरा। हादसा देखा लोगों ने शोर मचाया। कुछ साहसी युवकों ने नहर में घुसकर युवक को तलाशने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सूचना पाकर इंदरगढ़ थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव, सीओ सुरेंद्र पाल मौके पर पहुंच गए। कुछ स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश कराई गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नहर पुल से कुछ दूरी पर युवक की बाइक बरामद हुई।

उधर सूचना मिलते ही एसडीएम उदयवीर सिंह, तहसीलदार एसके राजवंशी कन्नौज से गोताखोरों की टीम लेकर देर शाम उमर्दा नहर पहुंचे। गोताखोरों को नहर में उतारा गया। खबर लिखे जाने तक उन्हें सफलता नहीं मिली थी। अंधेरा होने की वजह से डूबे युवक को तलाशने में दिक्कत आई। हादसे की जानकारी पाकर तिर्वा निवासी उनके रिश्तेदार भी घटनास्थल पर पहुंच गए।


पिछले साल क्षतिग्रस्त हुआ था पुल
उमर्दा में नहर का पुल गत दिसंबर माह में क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पर प्रदेश शासन ने नौ करोड़ की लागत से स्थाई पुल के निर्माण की स्वीकृत प्रदान कर दी थी। मई माह से यूपी ब्रिज कार्पोरेशन ने नहर पुल पर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने पुल के पास एक लकड़ी का अस्थाई पुल बना दिया था। पिछले एक माह से पैदल यात्री इसी पुल से निकल रहे थे। इसी दौरान विभागीय लापरवाही के चलते बाइक सवारों ने भी बाइक समेत इसी अस्थाई पुल से निकलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed