फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   By increasing the price of gas, the government is benefiting its friends: Mata Prasad

गैस के दाम बढ़ाकर सरकार मित्रों को फायदा पहुंचा रही: माता प्रसाद

Mon, 09 Mar 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
By increasing the price of gas, the government is benefiting its friends: Mata Prasad
तिर्वा। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने रसोई गैस के दाम बढ़ने पर सोमवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने करीबी लोगों और मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए गैस के दाम बढ़ा रही है।
विज्ञापन

कस्बा के खैरनगर सड़क स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित सपा के होली मिलन समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि युद्ध के दौरान सरकार लगातार दावा कर रही थी कि देश में गैस, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडारण है और कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी। लेकिन दो दिन पहले ही रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए गए। उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों और शिक्षामित्रों के मानदेय के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। बताया कि समाजवादी पार्टी के दबाव के बाद सरकार को निगम का गठन कर न्यूनतम 20 हजार रुपये मानदेय देने पर विचार करना पड़ा। उन्होंने ने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ सरकार बनाने की बात कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कलीम खान, अंशु पाल, बऊअन तिवारी, बिट्टू सिद्दीकी, हसीब हसन, सचिन चौहान, अंशुल गुप्ता, दीपू चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed