फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ''Bunty-Babli'' committed burglary, stole Rs 6.60 lakh

Kannauj News: ''''बंटी-बबली'''' ने की सेंधमारी, 6.60 लाख उड़ाए

Fri, 15 Sep 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 15 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
''Bunty-Babli'' committed burglary, stole Rs 6.60 lakh
सौरिख। बंटी और बबली फिल्म में बंटी-बबली बने जालसाजों को देखा होगा। उसी तर्ज पर यहां भी एक प्रेमी ने सरकारी खाते में सेंधमारी कर उसमें जमा 6.60 लाख की रकम को हरियाणा के फरीदाबाद में रह रही प्रेमिका के खाते में भेज दिया। इस बीच जालसाजों की खबर बैंक को लग गई। मुंबई से आई सूचना के आधार पर पहले यहां रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उसके बाद खाता संचालन पर रोक लगाकर रुपये वापस हासिल किए गए। तफ्तीश के बाद पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



सौरिख कस्बे के बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से मामला जुड़ा है। यहां समाज कल्याण विभाग के एकीकृत आवास एवं स्लिम विकास कार्यक्रम का खाता है। इसमें विभाग के 6.60 लाख रुपये जमा थे। लेनदेन न होने से यह खाता निष्क्रिय हो गया था। जालसाज ने 28 अगस्त 2023 को फर्जी पत्रों की मदद से बैंक ऑफ इंडिया में संचालित इस सरकारी खाते को फिर से सक्रिय करा लिया। उसके बाद इस खाते में जमा 6.60 लाख आरटीजीएस के माध्यम से आईसीआईसीआई बैंक की सैनिक काॅलोनी शाखा फरीदाबाद हरियाणा में लाभार्थी रितु के खाते में स्थानांतरित करवा लिया। रकम स्थानांतरित होने के बाद जालसाज ने कुछ रकम निकाल भी ली। फर्जी तरीके से धनराशि ट्रांसफर कराने का मामला संज्ञान में आने पर प्रधान कार्यालय मुंबई ने शाखा प्रबंधक को इस खाते के लेनदेन पर रोक लगवाने के निर्देश दिए। निर्देशों के तहत वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने ट्रांसफर हुए पैसों की निकासी पर रोक लगवाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि खाते से ट्रांसफर हुई रकम खाते में वापस आ गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच में जुटी सौरिख पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। सौरिख प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक गौरव कुमार को सौंपी। पुलिस ने तफ्तीश के बाद आरोपी महिला रितु को हरियाणा के फरीदाबाद के वैसेलवा कॉलोनी सि्थत गली नंबर 13 के मकान नंबर 637 से दबोच लिया। उसके बताने पर उसके प्रेमी सौरिख थाना के राजापुर निवासी कुलदीप यादव को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



--------------
एक ही गांव के हैं दोनों जालसाज

पुलिस की गिरफ्त में आए जालसाजों का यह जोड़ा सौरिख थाना के ही राजापुर का रहने वाला है। जालसाजाी में पकड़ा गया आरोपी कुलदीप यादव दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था। पुलिस के मुताबिक उसका गांव की ही युवती रितु से प्रेम संबंध है। हालांकि दोनों की शादी एकदूसरे से नहीं हुई, लेकिन यह संपर्क में रहे। पुलिस के मुताबिक शादी के बाद कुलदीप गांव में ही रहने लगा, जबकि रितु हरियाणा के फरीदाबाद में परिवार के साथ रह रही थी। इस बीच कुलदीप को समाज कल्याण विभाग के इस खाते में पड़ी रकम की जानकारी हुई। सौरिख थानेदार जितेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक कुलदीप ने समाज कल्याण विभाग के खातों से जुड़े फर्जी दस्तावेज तैयार किया और से बैंक में जमा कर दिया। उसी के बाद उसने फरीदाबाद में रह रही प्रेमिका रितु के बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दिया। बैंक को भनक लगी तो रिपोर्ट दर्ज हुई। जिस खाते में रकम भेजी गई थी, उसी का पता लगाते हुए पुलिस शातिरों तक पहुंच गई। अब दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed