फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bullion trader was murdered by strangulation

Kannauj News: गला दबाकर की गई थी सराफा कारोबारी की हत्या

Tue, 12 May 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bullion trader was murdered by strangulation
कन्नौज। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सराफा कारोबारी मनोज यादव के शरीर पर चोट के 11 निशान मिले। वहीं गले की गई नसें टूटीं पाई गईं, इससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस मामले को सड़क हादसा मानकर शांत बैठी थी पर मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हरकत में आई और प्रकरण की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे तिर्वा के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी मनोज यादव मूलरूप से कोतवाली क्षेत्र के ही गांव सहानापुर के रहने वाले थे। वह रउमरायपुर्वा गांव में सराफा की दुकान किए थे। रविवार की देर रात पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि मनोज सड़क हादसे में घायल हो गया है और वह मेडिकल कॉलेज में हैं। जब तक परिजन अस्पताल पहुंचे, मनोज की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मामले में परिजनों ने थाना तालग्राम के गोवा गांव निवासी नीतू यादव, कोतवाली तिर्वा के रमजनापुर निवासी दीपू पाल व उमरायपुर्वा निवासी अंशुल यादव व अंकित पाल के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने परिजनों के आक्रोश को देखते हुए चारों आरोपियों को सोमवार की देर शाम तक हिरासत में ले लिया था, लेकिन आरोपियों ने हत्या की बात कबूल नहीं की थी। हालांकि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। गिरफ्तार नामजद चारो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभूषण व नकदी सुरक्षित मिलने से पुलिस मान रही थी हादसा
मनोज यादव द्वारा गले में पहनी गई सोने की जंजीर, अंगूठियां, घड़ी तथा जेब में रखी 25660 रुपये की नकदी सुरक्षित मिलने पर पुलिस मामले को सड़क हादसा मान बैठी थी, जबकि परिजन लगातार हत्या का आरोप लगा रहे थे। इसे लेकर पुलिस व परिजनों के बीच चार घंटे तक बहसबाजी भी होती रही। बाद में कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा हस्तक्षेप करने के बाद पुलिस ने मामले की प्राथमिकी हत्या की धाराओं में दर्ज की थी।
उमरायपुर्वा में ही पी गई शराब
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को उमरायपुर्वा में ही शराब पीने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार मनोज यादव के खाते से मोबाइल द्वारा पहले 800 रुपये व उसके बाद 1600 रुपये मतौली स्थित अंग्रेजी शराब ठेके पर ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस मामले की प्रारंभिक जांच में नशेबाजी के चलते हत्या की बात कह रही है।
-----------------
फोटो:41: रानू कनौजिया की फाइल फोटो।
मनोज को देखने गए मित्र की हार्ट अटैक से मौत, एक ही मोहल्ले से उठीं दो अर्थियां

तिर्वा। कस्बे के सुभाष नगर में दो युवकों की अचानक मौत होने से पूरे इलाके में गम का माहौल है। एक ही मोहल्ले से दो अर्थियां उठीं तो हर आंख नम हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मनोज यादव का शव घर पहुंचा तो शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले रानू कनौजिया (47) भी उन्हें देखने पहुंचे। परिजनों के अनुसार वहां से लौटने के बाद देरशाम अचानक रानू की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए कानपुर ले जाने लगे पर रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रानू के छोटे भाई शनि ने बताया कि मनोज की हत्या की खबर और घर का माहौल देखकर वह बेहद घबरा गए थे, जिसके चलते उन्हें हार्ट अटैक आ गया। एक ही मोहल्ले में कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो मौतों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पूरे इलाके में सन्नाटा और शोक की लहर दौड़ गई। दोनों दोस्तों का महादेवी घाट पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

वर्जन
पुलिस हत्या और हादसा दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही थी। पत्नी सोनी की तहरीर पर चार दोस्तों का खिलाफ हत्या की प्राथमिकी पहले ही दर्ज कर ली गई थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि यह हत्या ही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
-विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed