फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bulldozer runs on illegal construction of marriage home of SP leader

Kannauj News: सपा नेता के मैरिज होम के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Tue, 07 Jan 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal construction of marriage home of SP leader
बालापीर मोहल्ले में मौजूद रहा भारी संख्या में पुलिस बल।  - फोटो : बालापीर मोहल्ले में मौजूद रहा भारी संख्या में पुलिस बल।
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष के मैरिज होम के अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरवा दिया। सपा नेता पर आरोप है कि उन्होंने नगर पालिका की सड़क पर अवैध रूप से कब्जा कर मैरिज होम बनवाया था, जिस पर नोटिस भी दिया गया था। इस पर उन्होंने कोर्ट से स्टे भी ले लिया था। मंगलवार को स्टे खत्म होते ही प्रशासन ने अवैध निर्माण को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान सपा नेता की ओर से कोई विरोध करने भी नहीं आया और लोग छतों से तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कैश खां का मोहल्ला बालापीर में इरम मैरिज हॉल है। सपा सरकार में कैश खां ने अफसरों से मिलीभगत कर नगरपालिका की सड़क को अवरुद्ध कर इस पर अवैध निर्माण करा लिया था। इस मामले में मोहल्ले के लोगों ने लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका के अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने सपा नेता को नोटिस देकर अवैध हिस्सा तुड़वाने के लिए कहा था। सपा नेता कोर्ट से कार्रवाई के खिलाफ स्टे ले आए थे। स्टे की मियाद खत्म होने पर प्रशासन ने अवैध हिस्से को गिराने कर रणनीति तैयार की। सोमवार की सुबह एसडीएम सदर रामकेश सिंह, नगर पालिका के ईओ श्यामेंद्र मोहन चौधरी, सदर कोतवाल कपिल दुबे भारी भरकम फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पूरे मोहल्ले को छावनी में तब्दील कर दिया गया। चौराहे से लेकर गलियों के बाहर पुलिस व पीएसी के जवान दिखाई दे रहे थे। नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। सड़क के ऊपर बने निर्माण को मजदूरों से तुड़वाया गया। नीचे के हिस्से के जेसीबी से ढहाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सपा नेता व उनके परिवार को कोई व्यक्ति मौके पर विरोध नहीं करने आया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन चौधरी ने बताया कि सपा नेता ने पालिका की सड़क को अवरुद्ध करके अवैध निर्माण कराया था। मैरिज हॉल में बने अवैध निर्माण को गिरवा दिया गया है। अवैध निर्माण को गिराने के संबंध में सपा नेता को पहले नोटिस भेजा गया था।
विज्ञापन

इनसेट--

स्टीमेट बनाकर सपा नेता से की जाएगी वसूली
सपा नेता के मैरिज होम में बने अवैध निर्माण को ढहाने के लिए नगर पालिका के संसाधनों व कर्मचारियों को उपयोग किया गया। ईओ ने बताया कि अवैध निर्माण को तुड़वाने में आए खर्च का स्टीमेट बनाकर सपा नेता को वसूली नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

छतों व टीले पर तमाशबीन बने रहे लोग
जिस समय सपा नेता कैश खां के मैरिज होम के अवैध निर्माण को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा था। मोहल्ले के लोग छतों व टीले पर खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। सपा सरकार में कैश खां का मोहल्ले में जलजला था। कई लोग भाजपा सरकार में उनके विरोधी भी हो गए हैं। ऐसे में लोग कार्रवाई को कैमरे में कैद करने में जुटे हुए थे।

-----
अखिलेश के साथ फोटो हुए वायरल
सपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष के मैरिज होम पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद लोगों ने उसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए तो साथ ही एक फोटो भी वायरल कर दिया, जिसमें कैश खां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के साथ दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने इस पर कई कमेंट भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed