फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Buddhist monks emphasis on women's empowerment

बौद्ध भिक्षुओं का महिला सशक्तीकरण पर जोर

Sun, 27 Nov 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 27 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Buddhist monks emphasis on women's empowerment
बुद्धिष्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर से सटे ग्राम बढै़पुर स्थित बौद्ध विहार में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में थाईलैंड से आए बौद्ध भिक्षुओं ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। बोधिसत्व के ज्ञान संवर्द्धन करने और उसके कर्तव्यों की जानकारी दी।

विज्ञापन


थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं का गौतम बुद्ध सांस्कृतिक स्थल अल्प संख्यक ट्रस्ट के प्रबंधक सचिव तीर्थराज बौद्ध की अगुवाई में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। विदेशी बौद्ध भिक्षु ग्रामीण महिलाओं से मिले और उनसे विभिन्न तरीके की जानकारी एकत्र करने का प्रयास किया। इसके बाद बौद्ध विहार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बोधिसत्व के ज्ञान का संरक्षण करने और उसके कर्तव्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान शाक्यमुनि बुद्ध विहार बढ़ैपुर के संस्थापक धम्म दूत विशेश्वर सिंह बौद्ध के लिए पुण्यानुमोदन व मातिका निदिष्ठता का पाठ किया गया।
विज्ञापन


संतोष प्रिय बौद्ध के संचालन में हुए कार्यक्रम के दौरान सुरेश चंद्र बौद्ध व संगीती बौद्ध ने विदेशी बौद्ध भिक्षुओं का अनुवाद किया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज बौद्ध ने सभी का आभार व्यक्त किया। बौद्ध भिक्षुओं के दल में थाईलैंड की कई महिला भिक्षु भी शामिल थीं। जिनमें आईए विसुदधिनाना, आईए बजारा, आईए बालानाना, आईए सीरी, आईए पथामासित्था समेत कई प्रमुख लोग रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बैराम सिंह, सुजाता बौद्ध, डॉ.मान सिंह, वीरपाल, सुशील, श्रवण, राजेश कुमार, रामशंकर शाक्य नन्हे, रामसनेही, अनुज कुमार, आदेश, रामप्रकाश शाक्य, डॉ.मनोज आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed