फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Buddha Vihara Buddhist monks saw

बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध विहार देखा

Wed, 17 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 17 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Buddha Vihara Buddhist monks saw

थाईलैंड से आए बौद्ध भिक्षुओं ने गौतम बुद्ध

विज्ञापन
सांस्कृतिक स्थल बड़ेपुर में लोगों को पर्यावरण संरक्षण की नसीहत दी और कहा कि ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व के लिए संकट है। सभी देश जब मिलकर ग्लोबल वार्मिंग से निपटने की दिशा में काम करेंगे तभी इस समस्या निपटा जा सकता है।

थाईलैंड से बौद्ध भिक्षु मैत्री थेरो के नेतृत्व में आए वांटीफ, अंजली, मिस सोम, मिस डस्को, निखेम ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर भिक्षु मैत्री थैरो ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए पंचशील व त्रिशरण का पालन हम सभी उपासकों को करना चाहिए। मन की शुद्धता एवं शांति के लिए ध्यान जरूरी है।

उन्होंने पर्यावरण पर बल देते हुए कहा कि इसके संरक्षण के लिए हम सभी खासकर युवाओं की जिम्मेदारी है। हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। बौद्ध धर्म हमें शांति पूर्वक जीने की कला सिखाता है। भिक्षु के प्रवचन का हिंदी अनुवाद लखनऊ से आए यूथ बुद्धिष्ट सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भिक्षु उपनंद थेरो ने किया।

इस दौरान संकिसा से आए भिक्षु मेत्ता बोधि, भंते मोहित, डॉ. मनोज कुमार, उपेंद्र कुमार, दीपक, इंद्रजीत, अनुज, हरिश्चंद्र, महेशचंद्र, महेंद्र पाल, नंदकिशोर, देवकी नंदन, जितेंद्र, निशा, सुमन, महेंद्र सिंह, सुमित, शांती देवी, राजकुमार, रावेंद्र बाथम, अमर सिंह फौजी, उमेश शाक्य आदि मौजूद थे।

यूथ बुद्धिष्ट सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज बौद्ध, जिला प्रभारी सतीशचंद्र बौद्ध, मुन्नी देवी, उपेंद्र बौद्ध, दिलीप प्रताप सिंह व डॉ. राजेश शाक्य आदि  ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed