{"_id":"587131604f1c1b443615ad1a","slug":"bsp-candidates-win-the-election-mantra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशियों को दिए चुनाव जीतने के मंत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशियों को दिए चुनाव जीतने के मंत्र
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी सत्ता की दहलीज तक पहुंचने के लिए कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है। शनिवार को मायावती ने मंडल ेको-आर्डीनेटर व विधानसभा के तीनों प्रत्याशियों को लखनऊ तलब किया है। जिसमें उनको चुनाव जीतने के मंत्र बताए जाएंगे।
विज्ञापन
फिलहाल तीनों प्रत्याशी सोशल इंजीनियरिंग के तहत दलित, मुस्लिम, ब्राह्मण मतदाताओं के बीच अपनी साख बचाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक सदर सीट से दूर रही बसपा अपने प्रत्याशी अनुराग जाटव को मैदान में उतार कर सभी बिरादरी के वोट बैंक को हासिल करने की फिराक में है।
विज्ञापन
वहीं, तिर्वा विधानसभा से प्रत्याशी बने विजय विद्रोही की शिक्षा व युवा वर्ग में अच्छी पकड़ है। छिबरामऊ से प्रत्याशी पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी बसपा प्रमुख के करीबी रहे हैं। बसपा को छिबरामऊ क्षेत्र से अपने बिखरे मुस्लिम वोट बैंक को समेटने में मदद मिलेगी। फिलहाल हाईकमान का अगला आदेश आने से पहले प्रत्याशी मतदाताओं के बीच रैली, नुक्कड़ सभाओं को छोड़कर डोर टू डोर संपर्क करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन