फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Brother-in-law raped widowed sister-in-law on the pretext of marriage

Kannauj News: विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर देवर ने किया दुष्कर्म

Fri, 03 Nov 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 03 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law raped widowed sister-in-law on the pretext of marriage
कन्नौज। विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर देवर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। देवर ने भाभी के अश्लील वीडियो भी बना लिए। शादी करने का दबाव बनाने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने शादी के नाम पर 10 लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने देवर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कानपुर जनपद के बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 जून 2015 को शादी हुई थी। उसका छह वर्ष का पुत्र भी है। 25 सितंबर 2021 को पति की डेंगू से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद देवर सुमित, सास रेखा व ससुर सुरेश चंद्र ने कहा कि देवर के साथ उसकी शादी करवा देंगे। कुछ समय बाद शादी के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग नहीं माने। नौ मार्च 2023 को देवर मायके और शादी करने की बात कही। उसी रात को अकेला पाकर देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिए। शादी की बात करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed