फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Brother and sister died due to food poisoning, condition of the third is critical

Kannauj News: फूड प्वाइजनिंग से भाई-बहन की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

Fri, 30 Aug 2024 04:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister died due to food poisoning, condition of the third is critical
हसेरन। ग्राम रौसा के मजरा आदमपुर माखन में तबीयत बिगड़ने से भाई-बहन की हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच पड़ताल के बाद फूड प्वाइजनिंग से मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन



मैनपुरी के सुल्तानपुर निवासी पिंकी पुत्री रामाधार रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके आदमपुर माखन आई थी। उसके साथ बेटी प्रियल (8), बेटा प्रेमकुमार (4), राज (2) भी साथ आई थे। परिजनों के अनुसार बच्चों ने दिनभर कच्ची मूंगफली खाई थी। इसके बाद शाम को भिंडी की सब्जी और रोटी खाई थी। इसी के बाद तीनों बच्चों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तीनों की हालत बिगड़ गई। रात करीब 12 बजे परिजन प्रियल को इलाज के लिए डॉक्टर के यहां ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रियल का शव लेकर जब परिजन घर लौटे, तब तक प्रेमकुमार की भी मौत हो चुकी थी। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजन तीसरे बच्चे को आनन-फानन में इटावा ले गए। यहां निजी डॉक्टर के यहां उसका इलाज चल रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. जगदीश निर्मल ने फूड प्वाइजनिंग के चलते बच्चों की मौत होने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांव में और न तो बच्चों के ननिहाल पक्ष में कोई डायरिया से ग्रसित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाया शिविर

प्रधान दीपक राठौर ने दो बच्चों की मौत की सूचना लेखपाल व स्वास्थ्य महकमे को दी। हसेरन सीएचसी प्रभारी डॉ. जगदीश निर्मल के निर्देश पर डाॅ. पवन वर्मा, फार्मासिस्ट चंद्रजीत, शीलू, सत्यप्रकाश आदि ने गांव पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया। टीम ने 65 मरीजों का परीक्षण किया, जिसमें 10 को बुखार व शेष सभी खुजली, पेट दर्द, जुकाम व खांसी से ग्रसित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed