{"_id":"6543eb503d6dff946c073c0b","slug":"broken-pipeline-10-thousand-people-yearning-for-water-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4939-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: टूटी पाइप लाइन, 10 हजार लोग पानी के लिए तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: टूटी पाइप लाइन, 10 हजार लोग पानी के लिए तरसे
Fri, 03 Nov 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। हाईवे के अधिकारियों की मनमानी के चलते 10 हजार की आबादी पानी के लिए तरस रही है। मात्र 10 हैंडपंपों से लोगों को पानी मिल रहा है, जिसके लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार प्रधान से हैंडपंप ठीक करने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
क्षेत्र के ग्राम भूडा में बनी पानी की टंकी से सराय प्रयाग, भूडा, नारायन नगला, नरेंद्र नगला, पलटे पूर्वा की 10 हजार की आबादी को पानी की आपूर्ति की जाती थी। एक साल पहले हाईवे निर्माण के दौरान पानी आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन तोड़ दी गई। उन्हें फिर नहीं बिछाया गया, जिससे लोगों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गांव के हुकुम सिंह, अशोक, सुरेश, नरेश चंद्र, आदि ने बताया कि हाईवे निर्माण के दौरान पानी आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन हटा दी गई थी और उस समय हाईवे के अधिकारियों ने नई पाइप लाइन बिछाने का आश्वासन दिया था। एक साल बाद भी पाइपलाइन न बिछाई जाने से लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है और इसके चलते ऑपरेटर गुड्डू यादव ने ओवरहेड टैंक के परिसर में ताला डाल दिया।
हैंडपंप की बोरिंग खराब, नहीं मिल रही राहत
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 100 हैंडपंप लगे हैं, लेकिन 90 हैंडपंपों की बोरिंग फेल होने से मात्र 10 हैंडपंप ही काम कर रहे हैं, जिन पर पानी के लिए लोगों को दूर-दूर से आकर लाइन लगानी पड़ती है। ग्रामीणों ने कई बार प्रधान नरेंद्र सिंह यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अपने आवास पर नहीं मिले, बताया कि वह लखनऊ में रह रहे हैं जिसके चलते हैंडपंपों की भी मरम्मत नहीं हो पा रही है और पाइप लाइन भी नहीं बिछ पा रही है, जिससे लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है।