फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Broken culvert construction resumed

टूटी पुलिया का निर्माण कार्य फिर शुरू

Fri, 08 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 08 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Broken culvert construction resumed

बनने के तीन दिन बाद ही रोडवेज बस स्टेशन मेन गेट की पुलिया टूट गई थी। कई दिनों से क्षतिग्रस्त पड़ी पुलिया हादसे का सबब बनी थी। गुरुवार को पालिका प्रशासन ने दोबारा निर्माण शुरू करा दिया।

विज्ञापन


रोडवेज बस स्टेशन के मेन गेट की पुलिया कई महीने पहले टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे आए दिन हादसे हो रहे थे। रोडवेज के स्टेशन प्रभारी राजीव मिश्रा ने पुलिया निर्माण के लिए पालिका प्रशासन को चिट्ठी भी लिखी थी। इसके बाद चली लंबी कवायद के बाद आखिरकार पिछले महीने पालिका ने पुलिया का निर्माण कराकर उसे दुरुस्त करा दिया।
विज्ञापन


पुलिया बनने के तीन दिन बाद ही नगर में माल उतारने आए ट्रक को बैक करते समय पुलिया पुन: टूट गई और ट्रक का पहिया उसमें फंस गया। ट्रक चालक और रोडवेज कर्मियों के बीच बातचीत के बाद मामला रफादफा हो गया, पर क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया। टूटी पुलिया एक बार फिर हादसों का सबब बनने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को अमर उजाला ने सात जनवरी के अंक में बनने के तीन दिन बाद ही टूटी पुलिया शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का असर हुआ और गुरुवार सुबह ही नगरपालिका के जेई दिनेश चंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोडवेज के स्टेशन प्रभारी राजीव कुमार मिश्रा से बातचीत करने के बाद पालिका के ठेकेदार को पुलिया के पुन: निर्माण के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही कुछ देर बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed