{"_id":"610d78598ebc3e88d42c2a61","slug":"breastfeeding-increases-the-immunity-of-children-kannauj-news-knp6447310182","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्तनपान से बच्चों की बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्तनपान से बच्चों की बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। यह सात अगस्त तक चलेगा। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश यादव ने बच्चों को स्तनपान कराने के लिए जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि स्तनपान से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश यादव ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ने की आशंका है। बच्चों को स्तनपान कराने वाली माताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मां का दूध बच्चे को रोगों से लड़ने की ताकत देता है। कोरोना ही नहीं, कई अन्य संक्रामक बीमारियों से भी महफूज रखता है।
उन्होंने कहा कि नवजात शिशु के लिए पीला गाढ़ा चिपचिपा युक्त मां का पहला दूध (कोलेस्ट्रम) संपूर्ण आहार होता है। इसे बच्चे के जन्म के तुरंत बाद एक घंटे के भीतर दें। छह माह तक शिशु को स्तनपान ही कराएं। इसके अतिरिक्त आहार, पानी या कोई अन्य तरल पदार्थ न दें। शिशु को डॉक्टर की सहमति से दवाइयां व विटामिन सकते हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में तैनात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मनप्रीत कौर ने बताया कि स्तनपान मां और शिशु दोनों के लिए वरदान है। स्तनपान शिशु को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।