{"_id":"591de8544f1c1bd520f244a5","slug":"boy-death-from-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे तार की चपेट में आने से बालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे तार की चपेट में आने से बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 19 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला आजाद नगर में आंधी-पानी से टूटे बिजली के तार की चपेट में एक बालक आ गया। तार में करंट होने की वजह से वह झुलस गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला आजादनगर निवासी शाह आलम का पुत्र कासिब अली (7) नगर की कांशीराम कालोनी के पीछे खेत में सुबह आठ बजे के करीब खेलने गया था। वहां आंधी के चलते बिजली के तार टूटे पड़े थे। सुबह ही नगर में बिजली आई थी। इस दौरान टूटे तारों में भी एलटी लाइन का करंट दौड़ने लगा। कासिब का पैर बिजली के तार पर पड़ने से झुलस गया।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। झुलसे कासिब को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में कासिब ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता शाह आलम प्राइवेट बस चलाते हैं। हादसे के बाद उसकी मां अजरा बेगम और बड़े भाई दानिश का रो-रोकर बुरा हाल था। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। परिजन विद्युत विभाग से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिशासी अभियंता सुभाषचंद्र सचान ने बताया कि उन्होंने जेई को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई थी। जेई ने बताया कि नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट के लिए लाइन डाली गई थी। उसी से यह हादसा हुआ है। नियमानुसार इसका मुआवजा नगर पंचायत प्रशासन को देना चाहिए। इसमें विद्युत विभाग का कोई दोष नहीं है।