फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bolero two crushed

बोलेरो ने दो को कुचला

Tue, 01 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 01 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bolero two crushed

चुनाव ड्यूटी में लगी बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार

विज्ञापन
चार युवक घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय दो युवकों की जहां मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद भाग रही बोलेरो को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और चालक की जमकर धुनाई कर दी।

उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से किसी तरह चालक को छुड़ाकर उसे थाने भिजवाया। बाइक सवार यदि हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उनकी जान पर बन आई।

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम परौर निवासी सुनील कुमार (35) पुत्र चंद्रप्रकाश की राजापुर बंबा के पास मिठाई की दुकान है। उनकी दुकान पर गांव का राजा बाबू (20) पुत्र रामदास कारीगर है। सोमवार को वह अपने कारीगर और भाई मोनू (27) और पुत्र दिव्यांशु के साथ बाइक से अपनी दुकान पर जा रहे थे।

वह लोग अभी गांव से कुछ दूर ही निकल पाए थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दौरान हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना के बाद चालक ने गाड़ी भगा दी, मगर ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और फिर चालक की जमकर धुनाई कर दी।

उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से गाड़ी चालक को छुड़ाकर अपनी हिरासत में ले लिया और फिर उसे सुरक्षित थाने भिजवाया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज तिर्वा भिजवाया। वहां उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजा बाबू को कानपुर रेफर कर दिया गया।

कानपुर के रामा हास्पिटल में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दुर्घटना में घायल सुनील के पुत्र और उसके भाई का उपचार मेडिकल कालेज तिर्वा में चल रहा है। बोलेरो चालक आलोक पुत्र चरन सिंह निवासी पंजू खरिया जहानगंज ने बताया कि उसकी गाड़ी चुनाव ड्यूटी में लगी है। वह अपने दोस्त के घर परौर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed