{"_id":"64948feae99fdfd8a90ee914","slug":"bolero-collided-with-bike-youth-died-kannauj-news-c-12-1-299748-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लीड\n\nबोलेरो ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत, भाई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लीड बोलेरो ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत, भाई जख्मी
Thu, 22 Jun 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। कोल्ड स्टोरेज से घर जा रहे बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक बोलेरो के साथ फरार हो गया।
हादसा गुरुवार की दोपहर कन्नौज-बेला रोड पर निककारीपुर के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के निकारीपुर गांव निवासी सत्यवीर यादव का पुत्र दुर्गेश (18) क्षेत्र के लिलुइया गांव में स्थित कोल्डस्टोरेज से आलू लेने गया हुआ था। साथ में बाइक पर चचेरा भाई रोहित भी बैठा था। कोल्डस्टोरेज से वापसी के दौरान कन्नौज-बेला मार्ग पर निकारीपुर गांव के सामने बोलेरो ने बाइक में पीछे से जोरदार मार दी। हादसे में बाइक सवार दुर्गेश घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दुर्गेश की मौत हो गई। रोहित को हल्की चोट आई है। दुर्गेश की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष किशन पाल ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।