फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bloody conflict between two parties over goat, 10 injured

Kannauj: बकरी के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे चले...10 घायल, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 01 Sep 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 01 Sep 2023 12:11 AM IST
सार

Kannauj News: कोतवाल प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि बकरा को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया।

विज्ञापन
Bloody conflict between two parties over goat, 10 injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के महाचंदापुर गांव में बकरी के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के महाचंदापुर गांव निवासी हरिनाथ के घर के बाहर करा बंधा हुआ था। तभी गांव के ही संजू व कमलेश नशे की हालत में बकरे के लाठी मार दी। परिजनों ने दोनों को रोकना चाहा तो गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर संजू व परिजनों ने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में हरिनाथ, रंजना, मानसी, साधना, रवि, शिवनाथ, महेश, पारूल और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि बकरा को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed