फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Blackmailed by making a video of rape

Kannauj News: दुष्कर्म का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Tue, 28 Mar 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 28 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Blackmailed by making a video of rape
तालग्राम। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। इसके बाद लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी एक साल से ब्लैकमेल कर रहा है। जब वीडियो डिलीट करने को कहा तो जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि गांव के एक युवक ने पिछले साल पहली जनवरी 2022 को उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच धोखे से वीडियो भी बना लिया। इसकी उसे जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद खेत जाते समय वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म और छेड़छाड़ की। युवक की हरकतों से परेशान होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने अस्पताल भर्ती कराया और जहां जान बचा ली गई। उसके पति ने युवक के परिजनों से शिकायत की तो जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

युवक ने वह वीडियो अपने बड़े भाई के पास भेज दिया। जो उस वीडियो को वायरल कर उसकी इज्जत उछाल कर बदनामी कर रहा है। जब उसने उसके परिवार के लोगों से डिलीट करने का कहना तो धमकी दी। अब परेशान होकर रिपोर्ट लिखाने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि महिला ने 2022 में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें समझौता हो गया था अब उस युवक ने महिला के पति के खिलाफ शिकायत की है इसलिए यह फर्जी आरोप लगा रही है। फिर भी मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed