{"_id":"6ad12743530bc832140bbc76","slug":"bku-avadhesh-faction-expresses-displeasure-over-fertilizer-shortage-kannauj-news-c-214-1-knj1007-157828-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खाद की किल्लत पर भाकियू अवधेश गुट ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खाद की किल्लत पर भाकियू अवधेश गुट ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
छिबरामऊ। खाद की किल्लत और डीएपी की कालाबाजारी को लेकर भाकियू अवधेश गुट ने नाराजगी जताई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध न होने से किसान परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आठ दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संगठन के पदाधिकारी सहकारी समितियों पर तालाबंदी कर आंदोलन करेंगे।
भाकियू अवधेश गुट के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर बैठक की। इस दौरान कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए किसानों को खाद के लिए हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने कहा कि जिले में डीएपी खाद 1800 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। वहीं, सहकारी समितियों पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। आरोप है कि समिति कर्मचारी किसानों को चार, छह और आठ दिन बाद आने की बात कहकर वापस कर देते हैं। इससे आलू, लहसुन समेत अन्य फसलों की बोआई प्रभावित होने का खतरा है। कानपुर मंडल अध्यक्ष रूपलाल वर्मा ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से सहकारी समिति सिकंदरपुर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें भी खाद नहीं मिल सकी है। वहीं, सहकारी समिति छिबरामऊ पूर्वी में डीएपी आने के बाद रातों-रात खाद खत्म हो जाने की शिकायत है। किसानों के पहुंचने पर उन्हें खाद उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला कृषि अधिकारी से फोन पर वार्ता कर समस्या से अवगत कराने, सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण कराने और जिलाधिकारी से खाद वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी कराने की मांग की। चेतावनी दी कि आठ दिन के भीतर खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संगठन के पदाधिकारी सहकारी समितियों पर तालाबंदी कर आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।