फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BKU and inspiring fierce , performance

भाकियू और प्रेरक भड़के, प्रदर्शन

Fri, 26 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 26 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
BKU and inspiring fierce , performance

भाकियू (भानु गुट) ने तहसील में प्रदर्शन कर किसानों

विज्ञापन
की समस्याएं हल कराने की मांग की। इसके बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उधर, साक्षरता से जुड़े प्रेरकों ने ब्लाक परिसर में बैठक कर मानदेय न देने पर रोष जताते हुए प्रदर्शन किया और अगले माह होने वाली परीक्षा का बहिष्कार करने का एलान किया।

भाकियू नेताओं ने कहा कि 60 वर्ष के ऊपर के किसानों को बिना किसी भेदभाव 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाए। जिले में हो रहे विकास कार्यो में सरकारी धन का बंदरबांट हो रहा है। सरकारी अधिकारी कमीशनखोरी में व्यस्त हैं, जिससे विकास कार्य पूर्ण होने से पहले ही ध्वस्त हो जाते है।

आरोप लगाया कि तहसील और थाना दिवस में किसी भी शिकायत का उचित निस्तारण नहीं किया जाता है। शिकायतों को उन्हीं अधिकारी से जांच कराई जाती है जिनकी शिकायत होती है। आरोप लगाया कि सौरिख की ग्राम पंचायत मुर्रा में सचिव ने इंदिरा आवास लाभार्थियों से खुलेआम 10 हजार रुपये प्रति लाभार्थी वसूल किए।

जिन पात्रों ने रुपये नहीं दिए उनके नाम खुली बैठक में चयनित होने के बावजूद आवास निर्माण की आवंटित धनराशि उनके बैंक खाते में नहीं जाने दी। किसान नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों को सूखा राहत की रकम बिना किसी भेदभाव के वितरण कराई जाए।

कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को 22 घंटे बिजली और घरेलू बकायेदारों के बिल माफ किए जाएं। जिलाध्यक्ष गंगाचरण यादव ने कहा कि अगर मांगों पर कार्रवाई न हुई तो आगामी विस चुनाव में किसान सपा के खिलाफ में उतरेंगे। इस मौके पर आदित्य यादव एडवोकेट, जिला महामंत्री उमेश चंद्र अग्निहोत्री, सोनकली, अन्नपूर्णा आदि मौजूद थे।

उधर, साक्षरता से जुड़े प्रेरकों की ब्लाक परिसर में ब्लाक अध्यक्ष आलोक यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रेरकों ने कहा कि विकास खंड क्षेत्र की 83 ग्राम पंचायतों में स्थित साक्षरता केंद्रों पर लगभग 140 प्रेरक तैनात हैं। जिन्हें पिछले नौ माह से मानदेय नहीं मिल पा रहा है।

बैठक में तय किया गया कि 23 मार्च को होने वाली परीक्षा का सभी प्रेरक बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही नीलेश, जूली, भावना, प्रीती शर्मा, सुधा देवी, जागृति, रोहित कुमार दुबे आदि ने चेतावनी दी गई यदि एक मार्च तक मानदेय प्रेरकों के खाते में नहीं पहुंचा तो सभी प्रेरक ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

बैठक में वंदना, रीना पाल, रंजीत कुमार, नगमा, अमरवती, कामना राजपूत, साधना, प्रतिभा, वंदना दीक्षित आदि मौजूद थे। उधर, ब्लाक समन्वयक अजीत तिवारी का कहना है कि खाते में सभी प्रेरकों का मानदेय आ गया है और शीघ्र ही सभी प्रेरकों के खाते में भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed