फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP will stake on youth or veterans

युवा या दिग्गजों पर भाजपा लगाएगी दांव

Sat, 07 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 07 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP will stake on youth or veterans
Congress

बसपा और सपा ने दावेदारों के नाम खोल दिए हैं। अब भाजपा के चेहरों के कयास लगने शुरू हो गए हैं। एक ओर भाजपा के कद्दावर नेता हैं जिन्होंने जीत हासिल की है। वहीं, नई राजनीति में उभरते युवा चेहरे भी हैं। फिलहाल सभी नए व पुराने चेहरे टिकट के लिए जुगाड़ तलाश रहे हैं।

विज्ञापन


कन्नौज सदर सीट पर भाजपा से पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे व कल्याण सिंह दोहरे के नाम प्रमुख हैं। वही, भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक की कन्नौज के युवाओं में लोकप्रियता को देखते हुए दमदार युवा को टिकट की अटकलों पर भी चर्चा है। उधर, तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अभी तक कोई सक्रिय पहल नहीं की है। यहां पर पार्टी की गतिविधियां खामोश हैं। स्थानीय पदाधिकारियों ने किसी प्रकार की कार्यकर्ताओं को गाइड लाइन भी जारी नहीं की है। सभी को हाईकमान के आने वाले फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन


वहीं, छिबरामऊ विधानसभा में भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता अर्चना पांडेय के पास समर्थकों की भीड़ नजर आ रही है। यहां पर भाजपाइयों में कुछ उत्साह है। छिबरामऊ में किसी कद्दावर नेता को लेकर अभी चर्चा नहीं है। फिलहाल इस सीट से युवा को टिकट दिए जाने पर कयास लगाए जा रहे हैं। सभी की निगाह भाजपा की पहली सूची के प्रकाशन पर टिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed