फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP rebellious tone sharp

भाजपा में बगावती सुर हुए तेज

Wed, 25 Jan 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 25 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
BJP rebellious tone sharp
भाजपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भाजपा में टिकट वितरण पर असंतोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामबख्श सिंह वर्मा व व टिकट के दावेदार पुत्र आलोक वर्मा ने समर्थकों के साथ कस्बे के सिद्धपीठ रामेश्वरम धाम मंदिर में बैठक की। बैठक के बाद समर्थकों के साथ किसान इंटर कालेज से तिर्वा-कन्नौज मार्ग होते हुए डीएन कोलज तक शांति मार्च निकाला। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से टिकट बदले जाने की मांग की।

विज्ञापन


रामेश्वरम मंदिर में दोपहर 12 से 2 बजे तक चली बैठक के दौरान पूर्व सांसद प्रोफेसर वर्मा ने भाजपा के बड़े नेताआें पर आरोप लगाया कि टिकट देने से पहले संगठन ने चार सर्वे करवाए थे। सभी सर्वे में उनके पुत्र आलोक वर्मा की दावेदारी प्रथम स्थान पर थी। इसके बावजूद टिकट नहीं दिया गया।
विज्ञापन


इससे भाजपा के कार्यकर्ताओं में मायूसी है। आलोक वर्मा ने कहा कि वह अपने समर्थकों से निर्दलीय चुनाव लड़ने के बारे में राय जान रहे हैं। कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनसे चुनाव लड़ने को कहा तो वे निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेंगे। अभी उनकी मंशा तिर्वा की जनता व समर्थकों का संदेश पार्टी के हाईकमान तक पहुंचाने की है। विदित हो कि आलोक वर्मा 24 जनवरी को चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति निकाला शांति मार्च
तिर्वा। पूर्व भाजपा सांसद प्रोफेसर रामबख्श सिंह वर्मा व उनके पुत्र आलोक वर्मा ने बिना अनुमति बैठक और शांति मार्च निकाला। एसडीएम राजेश कुमार यादव ने बताया कि प्रोफेसर वर्मा उनके पास अनुमति मांगने के लिए आए थे। प्रार्थना पत्र भी दिया था, पर अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मामले में तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार सिंह को रिपोर्ट देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed