{"_id":"04ad9748d1f95e688dc2aa1db7ff924a","slug":"bjp-members-attacked-the-fourth-day-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने चौथे दिन भी सपा को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने चौथे दिन भी सपा को कोसा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का सात दिवसीय क्रमिक धरना प्रदर्शन चौथे दिन
विज्ञापन
भी जारी रहा। पूर्व विधायक कैलाश राजपूत व तिर्वा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष
वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाई पूरे दिन तहसील में
प्रदेश सरकार को कोसते रहे।
इस दौरान धरने का संचालन पूर्व जिला महामंत्री आनंद सिंह ने किया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पूरे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। पूर्व विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि पूरे मामले को केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष कई बार रखा जा चुका है, पर अच्छे ढंग से पहल नहीं हो पाई।
आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के इशारे पर जिले के अधिकारी सुब्रत व उनके परिवार का जीवन बरबाद करने पर उतारू हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम मिलकर समझौता करके मामले का समाधान चाहते हैं, पर अधिकारी ऐसा नहीं होने दे रहे हैं।
धरने को अनिल गुप्ता, धर्मेंद्र कटियार, गया प्रसाद मिश्रा, रामशंकर लोधी, सत्यप्रकाश, अनिल दुबे, रामेंद्र जैन ने भी संबोधित किया। इस मौके पर यशवंत राजपूत, शैलू मिश्रा, नीलू मिश्रा, प्रसून पाठक, हरिशरण राजपूत, मनोज अवस्थी, देवेंद्र देव, विपिन द्विवेदी, सतीश दोहरे, मलिक पांडेय, विवेक शुक्ला आदि मौजूद थे।