{"_id":"575b05da4f1c1b3b0c9c5821","slug":"bjp-leader-was-released-from-prison-after-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह बाद जेल से रिहा हुए भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह बाद जेल से रिहा हुए भाजपा नेता
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खुशियां मनाते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सात शहर में हुए दंगे में करीब छह महीने से जिला जेल में बंद भाजपा नेता विशाल शुक्ला व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत कश्यप को शुक्रवार शाम करीब 6 बजे जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिए गए। इस मौके पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुब्रत पाठक समेत सैकड़ाें कार्यकताओं ने जेल गेट के बाहर फूल मालाओं से दोनों का स्वागत किया। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला जेल पहुंचे।
जहां भाजपा नेता विशाल शुक्ला व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत कश्यप की रिहाई होनी थी। जैसे ही दोनों युवा नेता जेल गेट से बाहर निकले कार्यकताओं ने दोनो को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान जय श्री राम, जेल के ताले टूट गए रंजीत, विशाल छूट गए जैसे नारे लगते रहे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, भाजपा युवा नेता अंकित दुबे, वैभव मिश्रा, विक्रम त्रिपाठी, सौरभ कटियार, अमित, कल्यान सिंह दोहरे, अल्केश त्रिवेदी, प्रदीप कश्यप, रामजीवन राजपूत,अजय वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।