फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP government shut down companies: Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार ने बंद की कंपनियां: अखिलेश यादव

Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
BJP government shut down companies: Akhilesh Yadav
कन्नौज के छिबरामऊ में गुरुद्वारे में पुष्प अर्पित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। भाजपा सरकार में धीरे-धीरे कंपनियां बंद हो रही हैं, जिससे बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। नोटबंदी के दौरान जन्मे खजांची का जन्मदिन समाजवादी मनाते हैं। भाजपा सरकार ने सिर्फ सपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर अपना पत्थर लगाया है। यदि विकास का यही पैमाना है तो सपा की सरकार आने पर वह हर किलोमीटर पर अपना पत्थर लगवाएंगे। मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता प्रताप सिंह यादव के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह बात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जीटी रोड को सिक्स लेन बनाने के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात की थी और इस हाईवे को बनाने के लिए अनुमति मांगी थी। अब जानकारी मिल रही है कि पूरा बजट समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए विद्युत बिलों के भार से जनता त्रस्त है। पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न से सम्मानित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम व उनके द्वारा जनपद के एक गांव में सोलर प्लांट का शुभारंभ किया गया था और वहां के लोगों को बिजली का बिल नहीं देना पड़ रहा है। सरकार बताए कि कितने यूनिट बिजली बनाना शुरू किया है। विद्युत बोर्ड के चेयरमैन को कब हटा दिया गया किसी को पता ही नहीं चला। कर्मचारियों के पीएफ का पैसा कहां गया, इस पर भी उंगली उठ रही है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में ली गई जमीनों का मुआवजा ज्यादा से ज्यादा दिया। इसी तरह सरकार को भी नेशनल हाईवे में ली जा रही जमीनों का पैसा ज्यादा से ज्यादा देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गांव-गांव में बनाए गए शौचालयों में पानी तक नहीं है, जबकि उनके द्वारा दिए गए लैपटॉप आज भी काम कर रहे हैं। भाजपा की जितनी सच्चाई जनता को बताओगे, उतना ही भाजपा का ग्राफ गिरेगा। उन्होंने कहा कि अच्छे को अच्छा तथा बुरे को बुरा कहने लगो, अपने आप परिवर्तन हो जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह यादव, प्रदीप यादव, विवेक यादव, प्रदुम्न सिंह यादव, मोहन सिंह यादव, सत्येंद्र यादव जबरू, देवेंद्र यादव सहित कई सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व जिपंस व वरिष्ठ सपा नेता प्रताप सिंह यादव की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि सपा नेता प्रताप सिंह यादव की पत्नी पूर्व प्रधान शारदा देवी की मौत हृदयगति रुकने से सात अक्तूबर को मौत हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा नेता प्रताप सिंह यादव के घर के पास स्थित गुरुद्वारे में जाकर गुरुनानक देव के सामने मत्था टेका और फिर लंगर छका।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले में चल रहे सपा नेता रॉबिन सिंह यादव की बाइक किसी दूसरे वाहन से टकरा गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। तभी कार में बैठे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गाड़ी के शीशे से रॉबिन को गिरते हुए देख लिया। उन्होंने तत्काल काफिला रुकवा दिया और नीचे उतरकर सपा नेता को उठाया और हालचाल लेकर इलाज कराने के लिए भेज दिया। पूर्व सीएम की इस सादगी की चर्चा सपा नेताओं में खूब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed