{"_id":"605787448ebc3ecbaa3c4643","slug":"bjp-booth-president-dies-on-birthday-kannauj-news-knp6190776185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। मोहल्ला बस्तीराम निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जन्मदिन कार्यक्रम के बीच वह घर से बाइक पर निकले थे। फर्रुखाबाद चौराहे पर डीसीएम ने टक्कर मार दी।
छिबरामऊ के मोहल्ला बस्तीराम निवासी कमल सिंह चौहान (35) पुत्र महेंद्र पाल सिंह चौहान भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। शनिवार को उनका जन्मदिन था। इसके उपलक्ष्य में रात में घर में कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब करीब 11 बजे वह बाइक से घर से निकले थे।
फर्रुखाबाद चौराहे पर तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस कर्मियों ने घायल कमल को सौ शय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया परिजन सैफई ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही कमल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कमल पिता के इकलौते बेटे थे। परिवार में पत्नी प्रीती दो बेटे और एक बेटी है। कमल की फेसबुक आईडी पर देर रात तक बधाइयों का सिलसिला चल रहा था लेकिन जानकारी होते ही खुशियां गम में बदल गईं। पुलिस ने डीसीएम चालक को मौके पर ही पकड़ लिया।