फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP activate booth head

बूथ प्रभारियों को सक्रिय करेगी भाजपा

Fri, 02 Jan 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Fri, 02 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
BJP activate booth head
भारतीय जनता पार्टी के बूथ प्रवासियों की बैठक अशोक नगर के एक निजी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस मौके पर बूथ प्रभारियों को और सक्रिय करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार के नेतृत्व में सैकड़ों बाइकों पर सवार कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बाइकों व चार पहिया वाहनों के जुलूस के साथ उन्हें कार्यक्रम स्थल पर लाए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कन्नौज प्रदेश का दूसरा जनपद है, जिसमें इतना बड़ा सम्मेलन हो रहा है। यूपी में 75 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुब्रत पाठक ने कहा कि सत्ता के मद में चूर सपाई जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे हरगिज बरदाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने की। संचालन जिला महामंत्री शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर जिला प्रभारी नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री गीता शाक्य, विक्रम त्रिपाठी, देवेंद्र देव, सदरुल हसन, उमाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन मंत्री का किया स्वागत
गुरसहायगंज (कन्नौज)। फर्रुखाबाद से कन्नौज जा रहे भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री का कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सीमा पर घुसने पर फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। भाजपा नगर अध्यक्ष रामकुमार पाठक, जीतू तिवारी, छोटे ठाकुर, राजीव ठाकुर, परशुराम देवल, संजय तिवारी, सूरज गिहार आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रामगंज बाईपास पर उनके स्वागत के लिए एकत्र हो गए।


दर्जनों कार्यकर्ता बाइकों में झंडा लगाकर फूल-माला लिए उनका इंतजार करने लगे। संगठन मंत्री के पहुंचते ही स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाने का प्रयास किया, लेकिन वह गाड़ी से नहीं उतरे और वह अंदर बैठे ही माला हाथ में ले ली। चलती गाड़ी में हुए इस स्वागत से भी कार्यकर्ताओं का उत्साह ठंडा नहीं पड़ा। उन्होंने उनकी गाड़ी रोककर आगे बाइकों का जुलूस बनाकर नारेबाजी के साथ उन्हें कस्बा सीमा के बाहर तक विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed