फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bikes also seized with wine pouches

शराब के पाउच के साथ बाइक भी जब्त

Tue, 08 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 08 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bikes also seized with wine pouches

अस्पताल रोड पर चीता मोबाइल पुलिस को पीछा करते देख

विज्ञापन
युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बैग खोल कर देखा तो उसमें कच्ची शराब के पाउच मिले। उधर, चपुन्ना में वाहन चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी ने एक कार से नौ पेटी शराब सहित 450 क्वाटर बरामद कर लिए।

चीता मोबाइल के रामपाल सिंह ने बताया कि कांशीराम कालोनी के पास शक होने पर बाइक सवार युवकों का पीछा किया तो यह दोनों महिला अस्पताल के पास बाइक और बैग छोड़कर भाग निकले। तलाशी लेने पर बैग में भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब के पाउच मिले। बाइक और बैग को जब्त कर लिया गया। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

उधर, चपुन्ना में एसपी ने बुधवार को होने वाले चौथे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर कई जगह की नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए थे। इस पर चपुन्ना चौकी प्रभारी अमर बहादुर सिंह सोमवार की देर रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान वहां से निकल रही एक कार को संदेह पर रुकवाया और उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसमें नौ पेटी अवैध शराब सहित 450 क्वाटर बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर कार सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया और कार को एमवी एक्ट में सीज कर दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अवनेंद्र सिंह निवासी कुंवरपुर काशीदीन बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed