फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Biker rider dies of a speeding truck collision

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Sat, 16 Dec 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sat, 16 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन

तिर्वा। कस्बे के डीएन इंटर कालेज के निकट तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर तहसील से अपने भतीजे के साथ बाइक से गांव जा रहे बाइक सवार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक अधेड़ किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़कर कोतवाली में खड़ा करा लिया है।  बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। ठठिया थाना क्षेत्र के शुक्लनपुर्वा गांव निवासी रामसरन कुशवाहा (55) शनिवार को तिर्वा तहसील में बैनामा कराने के लिए अपने भाई राममनोहर व भतीजे जितेंद्र के साथ तहसील आया था। किसी कारणवश बैनामा न होने पर दोपहर तीन बजे के करीब रामसरन अपने भतीजे जितेंद्र (27) की बाइक पर पीछे बैठकर वापस गांव जाने लगा। उनकी बाइक डीएन कालेज के निकट पहुंची तो कन्नौज की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जितेंद्र उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा। पीछे बैठा रामसरन ट्रक की पहियों की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर तिर्वा कोतवाली प्रभारी अमरपाल सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल जितेद्र को मेडिकल कालेज में ले जाकर भर्ती करा दिया। मृतक के शव को मेडिकल कालेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। मेडिकल कालेज में घायल जितेंद्र की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर के हेलट अस्पताल को रिफर कर दिया। कोतवाल अमरपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को उन्होंने कोतवाली में लाकर खड़ा करा लिया है। दुर्घटना की तहरीर अभी तक नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन


टेंपो पलटने से पांच घायल
तिर्वा। ठठिया थाना क्षेत्र के हरेईपुर गांव के निकट एक टेंपो पलटने से पांच लोग घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। सौरिख थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी हरिपाल सिंह (60), विमलेश (22) व सौरिख थाना क्षेत्र के लखुरिया गांव निवासी शिवरतन (20), कौशल (22) , प्रदीप कुमार (23) एक टेंपो पर सवार होकर औसेर जा रहे थे। हरेईपुर गांव में पेट्रोल पंप के सामने अचानक टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार पांचों लोग घायल हो गए। इनको एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed