{"_id":"6a9c5ce237713601eb0281fe","slug":"two-year-old-sons-leg-had-to-be-amputated-due-to-a-wrongly-applied-plaster-cast-kannauj-news-c-214-1-knj1008-155558-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गलत प्लास्टर करने से काटना पड़ा दो साल के बेटे का पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गलत प्लास्टर करने से काटना पड़ा दो साल के बेटे का पैर
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व एसपी विनोद कुमार ने सुनवाई की। मोहल्ला जवाहर नगर निवासी कुलदीप सिंह ने मकान पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। ग्राम पाला निवासी दृष्टिबाधित एवं निःसंतान मानसिंह की पत्नी सावित्री ने जमीन कथित रूप से धोखाधड़ी कर बैनामा कराने की शिकायत दर्ज कराई।
तहसील छिबरामऊ में एडीएम देवेंद्र सिंह व एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के सामने सौरिख थाना क्षेत्र की खड़िनी चौकी के ग्राम मलिकपुर निवासी कीर्ति देवी शंखवार ने बताया कि सात जून को उनका दो वर्षीय बेटा आयुष अचानक छत से गिर गया था। उसके बाएं पैर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि हसेरन रोड स्थित एक निजी एक्सरे सेंटर संचालक ने पहले बच्चे के पैर का एक्सरे किया और फिर हड्डी टूटने की बात कही और स्वयं पैर पर गलत तरीके से प्लास्टर चढ़ा दिया।
आरोप है कि पैर में अत्यधिक सूजन व तकलीफ बढ़ने पर 29 जुलाई को उसे कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने गलत प्लास्टर के कारण पैर में संक्रमण फैलने की जानकारी दी। जिससे बच्चे का ऑपरेशन कर पैर काटना पड़ा। तहसीलदार अभिनव वर्मा ने बताया कि 225 में से 30 शिकायती पत्राें का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
सदर तहसील में उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने सुनवाई की। तेरामल्लू के मजरा टिकुरियनपुर्वा निवासी चंद्रसेन, नंदू, मूलचंद्र, सोबरन, प्रकाशचंद्र दोहरे ने तालाब का पानी घरोँ में घुसने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं मोहल्ला पकरियाटोला हरीनगर निवासी विनीता ने पति ललित व पुत्र विकास पर मारपीट व गला दबाकर जान से मारने के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई। कुसुमखोर निवासी शहीद ने बताया कि पत्नी अफसरी के नाम राशन कार्ड है। जिसमें शहीद को मृत घोषित कर राशन कार्ड काट दिया गया।