फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Grandfather went into shock as soon as his grandson was sent to jail following a viral photo showing him with a pistol.

Kannauj News: तमंचे के साथ वायरल फोटो में पोते के जेल जाते ही दादा को लगा सदमा

Sat, 05 Sep 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Grandfather went into shock as soon as his grandson was sent to jail following a viral photo showing him with a pistol.
विशुनगढ़। तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद जेल भेजे गए सफाईकर्मी युवक के दादा को गहरा सदमा लग गया। पोते की गिरफ्तारी और जेल जाने की खबर सुनते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें 100 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


कस्बे निवासी और ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी अमन उर्फ छंगे वाल्मीकि का हाथ में तमंचा लिए फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ था। मामले का संज्ञान लेते हुए विशुनगढ़ पुलिस ने शुक्रवार दोपहर सरैया मोड़ के पास से अमन को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में चालान कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि पोते के सलाखों के पीछे पहुंचने की जानकारी जैसे ही वृद्ध दादा को हुई, वे इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सके और अचानक बेसुध होकर गिर पड़े। परिवार के लोग सौ शैया अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के अनुसार सदमे के चलते उनकी हालत नाजुक है और उनका उपचार चल रहा है। वहीं, पोते के जेल जाने और दादा की हालत बिगड़ने से परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed