फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike riding miscreants snatched the bag from the elderly passers by caught one

Kannauj News: बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग से थैला छीना, राहगीरों ने एक को दबोचा

Fri, 21 Jul 2023 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched the bag from the elderly passers by caught one
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सौरिख, कन्नौज। रिश्तेदारी में तेहरवीं संस्कार में शामिल होकर वापस घर जा रहे बुजुर्ग का थैला बाइक सवार दो बदमाश छीनकर भाग निकले। राहगीरों और दुकानदारों ने भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि दूसरा मौका पाकर फरार हो गया। राहगीरों ने लुटेरे को पुलिस को सौंप दिया।



कानपुर देहात के समसपुर निवासी प्रताप सिंह पुत्र गजराज सिंह थाना क्षेत्र के कुल्लू खेड़ा परौर गांव में रिश्तेदार जयवीर सिंह यादव के यहां तेहरवीं संस्कार में शामिल होने आए थे। शुक्रवार को प्रताप सिंह वापस घर जा रहे थे। कस्बा के सीएसबी रोड पर विनय प्रताप सिंह के मकान के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रताप सिंह के हाथ से थैला छीन लिया। थैला छीनने के प्रयास में प्रताप सिंह काफी दूर तक घिसटते चले गए। चीख-पुकार की आवाज सुन राहगीर व दुकानदार दौड़े पड़े।
विज्ञापन

भागने के प्रयास में लुटेरे दूसरी बाइक से टकरा कर गिर गए। राहगीरों ने एक को दबोच लिया जबकि दूसरा मौका पाकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर फरार लुटेरे की तलाश शुरू कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पकड़े गए लुटेरे से पूछताछ में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया पकड़े हुए युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed