फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike rider dies after colliding with the bike going ahead

Kannauj News: आगे चल रही बाइक से टकराकर बाइक सवार की मौत

Sat, 30 Nov 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with the bike going ahead
सौरिख। तालग्राम से आगरा जा रहा बाइक सवार झपकी आने से आगे चल रही बाइक से टकरा गया। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस व यूपीडा टीम ने घायल को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन


जनपद के तालग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा खास निवासी बाइक सवार चालक पिंटू आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से आगरा रहा था । सकरावा थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 141 पर अचानक चालक को झपकी आ गई और वह आगे जा रही दूसरी बाइक से टकरा गया। घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह की टीम ने घायल को यूपीडा की एम्बुलेंस से सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां देर रात पिंटू की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार में पिंटू की मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। वहीं, दूसरे दिन रविवार को पिंटू के शव का पोस्टमार्टम के बाद पहुंचा जहां गांव में उसका अंतिम संस्कार हुआ। उधर, सकरावा पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि पिंटू ग्वालियर में नौकरी करता था और वर्तमान में तिर्वा में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed