{"_id":"65c7cec21054f9cf42043408","slug":"bike-rider-collides-with-stray-animal-dies-during-treatment-kannauj-news-c-214-1-knj1003-109226-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आवारा पशु से टकराया बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आवारा पशु से टकराया बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ। आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने के दावे के बीच राहगीर शिकार होकर जान गंवा रहे हैं। इसी कड़ी में ससुराल से लौट रहा बाइक सवार आवारा पशु से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को रेफर कर दिया गया। फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
छिबरामऊ नगर के मोहल्ला लाहौरी टोला निवासी मोहम्मद बिलाल (32) ई-रिक्शा चलाता था। गुरसहायगंज स्थित ससुराल में शादी थी। पत्नी कहकशां व बच्चों को ससुराल छोड़ने के लिए शुक्रवार को गुरसहायगंज गया था। वहां से देर शाम सात बजे बिलाल अकेला ही लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर किड्जी स्कूल के पास सड़क पर अचानक आवारा पशु आ गया। उसे बचाने के दौरान बिलाल बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और टकरा गया। हादसे की सूचना पर बिलाल के परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे 100 शैय्या अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। परिजन बिलाल को फर्रुखाबाद के निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां इलाज के दौरान शनिवार दोपहर 02.30 बजे मौत हो गई। ससुराल में चल रहे शादी समारोह की खुशियां भी मातम में बदल गईं। देर शाम शव पहुंचते ही पत्नी व तीन बेटियों समेत अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।