फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bijalee: 2130 upabhoktaon par 14.8 karod bakaaya

बिजली: 2130 उपभोक्ताओं पर 14.8 करोड़ बकाया

Wed, 03 Mar 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
bijalee: 2130 upabhoktaon par 14.8 karod bakaaya
खंभे से कनेक्शन काटता लाइनमैन। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर में 2,130 उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का 14.8 करोड़ बकाया है। इनमें 1126 पर दस हजार से अधिक चढ़ा है। यह जानकारी विद्युत विभाग के एसडीओ राहुल सिंह और जेई अजय अवस्थी ने दी।
विज्ञापन

नगर में बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अधिकारियों के निर्देश पर लाइनमैन पांच कनेक्शन हर रोज काट रहे हैं। बकायेदारों के बिल जमा करने के लिए चल रही एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए अभी बेहद कम नामांकन हुए हैं। महकमे के एसडीओ राहुल सिंह ने बताया कि 850 बकायेदारों ने कनेक्शन लेेने के बाद से अभी तक एक भी रुपया जमा नहीं किया है। जेई अजय अवस्थी ने बताया कि नगर के हर मोहल्ले में अभियान चलाया जा रहा है। बकायेदारों को बिल जमा करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्वर फेल होने से हुई समस्या, दूसरी व्यवस्था की गई
सरकार की एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए देहात इलाके के उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। सर्वर फेल होने के कारण बिल जमा करने में काफी समय लग रहा था। अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार ने जानकारी पर दूसरी व्यवस्था कराई। सर्वर की समस्या को लेकर वरिष्ठ लिपिक हृदयेश पटेल ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed