{"_id":"5dd04b6f8ebc3e54d504f403","slug":"bhaajapa-mandal-adhyaksh-samet-paanch-aur-logon-ko-dengoo-kannauj-news-knp526270299","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत पांच और लोगों को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत पांच और लोगों को डेंगू
विज्ञापन
हरिनाथ राजपूत।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। कटरा मोहल्ले में डेंगू का कहर जारी है। रोजाना नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि से लोगों में दहशत है। शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत पांच और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी और बेटे समेत 30 लोगाें का पहले से ही डेंगू का इलाज चल रहा है। अब मंडल अध्यक्ष को भी कानपुर के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को तालग्राम के भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिनाथ राजपूत (40), विमल (21) पुत्र राजेंद्र कुमार, गोलू (22) पुत्र विजय पाल, अनुज कुमार (16) और अवनीश पुत्र सुभाष में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने कानपुर में भर्ती कराया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिनाथ राजपूत की पत्नी अमृता राजपूत (38) और बेटा शिव प्रताप (16) पहले से ही डेंगू की चपेट में है। इनका आठ दिन से कानपुर में उपचार चल रहा है। हाजिरपुर के माया प्रकाश, जवाहर, राजेंद्र वर्मा, गोलू सक्सेना, कौशल, रामजी, गुड्डू डेंगू की चपेट में हैं। एमओआईसी डॉ. उमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि जल्द मोहल्ले में स्वास्थ्य टीम को भेज कर बीमार लोगों का उपचार कराया जाएगा।
.....