{"_id":"58693c064f1c1b7b25eec083","slug":"before-the-procession-remove-encroachments","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा से पहले हटा लें अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा से पहले हटा लें अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के ऐतिहासिक सिद्धपीठ मां फूलमती माता मंदिर पर दो जनवरी से श्रीसतचंडी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। संत सम्मेलन एवं शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। इसको लेकर सदर कोतवाली में शांति कमेटी की हुई बैठक में व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने को कहा गया।
विज्ञापन
बैठक में सीओ सदर सुरेंद्र पाल सिंह और कोतवाली प्रभारी अजयराज वर्मा ने संभ्रांत नागरिकों से 6 जनवरी को संतों की निक लने वाली शोभा यात्रा पर चर्चा की। सीओ ने कहा कि यात्रा निकलने के दौरान मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त रखा जाए। व्यापारी खुद सड़क को खाली रखें। यही नहीं सफाई और बिजली व्यवस्था भी बेहतर रखें। बैठक में सभासद रेहान खां, कमरुद्दीन, विनय कुमार, अदनान खां, फैज ठेकेदार, अरशद, राम किशोर यादव, आदि रहे।
विज्ञापन