फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Become self-reliant by setting up a dairy industry on 50% subsidy

Kannauj News: 50 फीसदी अनुदान पर डेयरी उद्योग स्थापित कर बनें आत्मनिर्भर

Mon, 23 Feb 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Become self-reliant by setting up a dairy industry on 50% subsidy
कन्नौज। सरकार दुधारू पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के तहत गोवंश पालन और डेयरी विकास को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है। पशुपालकों को डेयरी उद्योग स्थापित करने के लिए 50 फीसदी तक का अनुदान मिल रहा है।
विज्ञापन

नंदिनी कृषक समृद्धि योजना और मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना डेयरी विकास में सहायक हैं। मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक योजना उच्च दुग्ध उत्पादन वाली देशी गायों के लिए है। चयनित पशुपालकों को प्रति गाय 10 से 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। हाल ही में इस योजना के तहत पांच लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया है।
विज्ञापन

जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सरदूल सिंह ने बताया कि सरकार का लक्ष्य छोटे और मध्यम पशुपालकों को सशक्त करना है। महिला उद्यमी और युवा भी इन योजनाओं का लाभ उठाकर डेयरी व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 25 उन्नत स्वदेशी गायों की डेयरी इकाई की स्थापना पर लगभग 62.50 लाख रुपये का खर्च आता है। इस परियोजना लागत के सापेक्ष 50 फीसदी तक का अनुदान तीन चरणों में प्रदान किया जाता है। मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में 10 गायों की डेयरी इकाई स्थापित की जा सकती है। इसकी परियोजना लागत लगभग 23.60 लाख रुपये है, जिस पर 50 फीसदी अनुदान मिलता है। यह अनुदान दो चरणों में दिया जाता है, जिससे छोटे पशुपालकों को सुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रोत्साहन और सहायता

इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य डेयरी व्यवसाय को सुलभ और लाभदायक बनाना है। अनुदान और प्रोत्साहन राशि से प्रारंभिक निवेश का बोझ कम होता है। यह छोटे और मध्यम पशुपालकों के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करता है। महिला उद्यमियों और युवाओं को भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकार की यह पहल पशुपालकों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर रही है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed