{"_id":"6106538a8ebc3eba8d54ec96","slug":"beat-the-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से बांधकर बच्चे को पीटा, पुलिस ने टैंट मालिक को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से बांधकर बच्चे को पीटा, पुलिस ने टैंट मालिक को छोड़ा
Sun, 01 Aug 2021 01:27 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:27 PM IST
सार
दुकान से सामान चोरी करने के आरोप में पेड़ से बांधकर छह वर्षीय बालक को बुरी तरह पीटा गया।
विज्ञापन
विस्तार
विज्ञापन
गुरसहायगंज में दुकान से सामान चोरी करने के आरोप में पेड़ से बांधकर छह वर्षीय बालक को बुरी तरह पीटा गया। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई करने की बजाय दोनों पक्षों में समझौता हो जाने की बात कहकर टैंट की दुकान के मालिक को छोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार लाडपुर में टेंट की दुकान से गांव के ही एक छह वर्षीय बालक ने दो दिन पहले कुछ सामान चोरी कर लिया था। आरोप है कि इसकी जानकारी पर टेंट की दुकान के मालिक ने बालक को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। बालक की मां ने यूपी 112 पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने टेंट दुकान के मालिक को पकड़ लिया। बाद में कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया और पीड़ित बच्चे की मां के आग्रह पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते को मान लिया और आरोपी टैंट दुकान के मालिक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
टैंट की दुकान में चोरी किसने की थी, यह न पुलिस पता लगा पाई है और न ही टैंट मालिक अब कुछ बोलने को तैयार है। इस मामले को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बच्चे का उसकी मां ने प्राथमिक उपचार कराया और उसे अपने घर ले गई है।
विज्ञापन