{"_id":"63f3c10107a135e0540ef52f","slug":"be-careful-in-the-morning-and-evening-in-winter-and-in-the-heat-of-the-day-kannauj-news-c-12-1-89223-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: सुबह-शाम सर्दी व दिन की गर्मी में बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: सुबह-शाम सर्दी व दिन की गर्मी में बरतें सावधानी
Tue, 21 Feb 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। मौसम बदल रहा है, ऐसे में सुबह-शाम सर्दी और दिन में गर्मी बीमार कर सकती है। इसलिए बोर्ड परीक्षार्थियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों का कहना है कि कुछ सावधानियां बरतकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
सर्दी का मौसम धीरे-धीरे जा रहा है। दिन में जहां धूप लगने पर गर्मी महसूस हो रही है, वहीं सुबह और शाम ठंड लग रही है। बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली के विद्यार्थियों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर की पाली में केंद्र पर जाते समय धूप मिल रही है तो लौटते समय शाम होने पर सर्दी महसूस होती है।
ऐसे में तनिक भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। सीएचसी के सीनियर फिजीशियन मोहम्मद इरसाद ने बताया कि सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। बदलते मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए परीक्षार्थी सावधानी बरतें, सुबह या दोपहर में घर से निकलते समय पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें। अचानक गर्मी होने पर कपड़ों को कम करने के बजाय शरीर का तापमान बराबर होने दे।
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राएं रात में पढ़ाई के समय जागने के लिए चाय और काफी पीने से परहेज करें। ज्यादा से ज्यादा गुनगुना पानी पीएं। हल्का सा व्यायाम करके शरीर को चुस्त बनाए रखें। ठंडी चीजें खाने-पीने से फिलहाल बचें । भोजन में सलाद, फल, सब्जी, सूप, दूध, मछली और अंडा इत्यादि पोषक तत्वों का इस्तेमाल अधिक करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -