{"_id":"69e675ea36f89e0b5b00391a","slug":"bar-association-protested-against-the-increased-circle-rate-kannauj-news-c-214-1-knj1005-147914-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बार एसोसिएशन ने बढ़े सर्किल रेट का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बार एसोसिएशन ने बढ़े सर्किल रेट का किया विरोध
Tue, 21 Apr 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। बार एसोसिएशन ने बढ़ाए गए सर्किल रेट के विरोध में कड़ा रुख अपनाया है। बार की ओर से जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर आपत्ति दर्ज कराई गई है।
सोमवार को भेजे गए ज्ञापन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव व महासचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि सर्किल रेट में की गई बढ़ोतरी आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाली है। वर्तमान परिस्थितियों में इतनी अधिक वृद्धि न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्धारित सर्किल रेट की तुलना में 20 अप्रैल से लागू नई दरें अत्यधिक बढ़ाई गई हैं, जिससे आम नागरिकों को जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को बाह्य न्यायालय तथा तहसील के न्यायालयों में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे तथा पूरे दिन रजिस्ट्री दफ्तर बंद रहा। वकीलों ने सर्किल रेट में संशोधन न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।