फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bar Association Elections: Hearing on objections to voter list

बार एसोसिएशन चुनाव : मतदाता सूची की आपत्तियों पर सुनवाई

Tue, 20 Jan 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bar Association Elections: Hearing on objections to voter list
फोटो :24: बार एसोसिएशन सभागार में मौजूद वकील। संवाद
छिबरामऊ। बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को आयोजित आम सदन की बैठक में मतदाता सूची पर आईं आपत्तियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन छिबरामऊ के सदस्य के अलावा किसी अन्य संगठन के सदस्य को मतदान से वंचित किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में वकील राखी देवी, रोमा, पंकज मिश्रा, पीयूष सिंह, अच्छे सिंह व सादिक खान ने आरोप लगाया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की आधिकारिक बेवसाइट पर उपलब्ध विवरण से कुछ प्रविष्टियों में भिन्नता प्रतीत हुई है। वकील घनश्याम यादव ने मतदाता सूची पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए कहा कि इसमें कई सदस्य ऐसे हैं जो व्यापार व मार्केटिंग का कार्य कर रहे हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमाकांत दीक्षित की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि कन्नौज, फर्रुखाबाद तथा तिर्वा बार के किसी भी सदस्य को मतदाता सूची में न रखा जाए। आयकर तथा जीएसटी का कार्य कर रहे अधिवक्ता नोटिस तथा फोन के माध्यम से अवगत कराएं कि उन्हें बार एसोसिएशन का सदस्य रहना है। कहा गया कि वह 21 जनवरी को शाम चार बजे तक शिकायत संबंधी अपने-अपने शपथ पत्र प्रस्तुत करें। बैठक में एक शिकायत को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महासचिव ललित प्रताप सिंह के संचालन में हुई बैठक में अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा नारायन सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, रजनीश यादव, केडी वर्मा, सलीम खान, जयवीर सिंह यादव, रूपेश दुबे, अशोक चौहान, अनिल यादव, अमित राजपूत, धीरज तिवारी सहित कई वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed