{"_id":"667468d3f8788040b4067c9b","slug":"bank-takes-action-against-account-holder-for-loan-repayment-kannauj-news-c-214-1-knj1005-114742-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ऋण अदायगी को लेकर बैंक ने खाताधारक पर की फर्द कुर्क की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ऋण अदायगी को लेकर बैंक ने खाताधारक पर की फर्द कुर्क की कार्रवाई
Thu, 20 Jun 2024 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। बैंक से लिया ऋण समय से अदा न करने पर खाताधारक पर फर्द कुर्क की कार्रवाई की है।
आर्यव्रत बैंक उमर्दा शाखा से 2016 में ठठिया थाना क्षेत्र के पुनगरा गांव निवासी एक युवक ने पांच लाख रुपये का ऋण लिया था। काफी समय गुजर जाने के बाद खाताधारक ने ऋण खाते में कोई भी पैसा जमा नहीं किया, जिससे लगातार ब्याज की धनराशि बढ़ती जा रही थी। इस दौरान खाताधारक से कई बार बैंक कर्मियों ने ऋण खाते में पैसा जमा करने की बात कही, लेकिन खाताधारक ने एक भी रुपया जमा नहीं किया।
करीब सात साल से एक भी पैसा जमा न होने पर बृहस्पतिवार को बैंक कर्मियों ने राजस्व टीम ने साथ खाताधारक पर फर्द कुर्क की कार्रवाई कर उसकी जमीन पर लाल झंडी लगा दी। आर्यावर्त बैंक के ऋण वसूली प्रभारी नुकुल अवस्थी ने बताया कि पिछले कई दिनों से खाताधारक पैसा जमा करने की बात कर गुमराह कर रहा था। समय अधिक हो जाने पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के एक महीने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।