{"_id":"6054e88b8ebc3e592368f9d7","slug":"baik-savaaron-ne-do-trak-chaalakon-ko-loota-tirva-kannauj-maarg-par-khade-the-trak-soochana-par-pahunchee-pulis-ne-kee-chhaanabeen-kannauj-news-knp61867793","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने दो ट्रक चालकों को लूटा, तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर खड़े थे ट्रक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने दो ट्रक चालकों को लूटा, तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर खड़े थे ट्रक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने की छानबीन
विज्ञापन
लूट की घटना के बाद जानकारी देता ट्रक का चालक।
- फोटो : KANNAUJ
नजरापुर(कन्नौज)। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के पास खडे़ दो ट्रकों के चालकों से बाइक सवारों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक बदमाश भाग चुके थे।
गुरुवार की रात तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के गेट के पास दो ट्रक खड़े थे। रात तीन बजे के बाद दो बाइकों से पांच बदमाश ट्रक के निकट पहुंचे। ट्रक का शीशा तोड़ कर अंदर घुस गए। चालक आमिर निवासी भैंसरोली थाना भोगांव, जिला मैनपुरी को बंधक बना कर 28000 रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। यह ट्रक में खाद लाद कर कोल्ड स्टोरेज मेें उतारने आए थे। रात होने से ट्रक को गेट पर खड़ा कर दिया था।
दूसरे ट्रक के चालक रवींद्र (निवासी छापर, थाना चांदा, जिला सुल्तानपुर) धान की पालिश लेकर आए थे। इसे मार्ग के दूसरे किनारे पर खड़ा कर दिया था। इसी बीच बदमाश ट्रक में घुस गए। चालक को पीट दिया। बदमाश पर्स ले गए। इसमें 14400 रुपये थे। ट्रक में मारपीट देख स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर दिया। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले बदमाश भाग निकले। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की। रात तक कोई सुराग नहीं लग सका।