{"_id":"5e1cb60c8ebc3e8790408168","slug":"baik-savaar-dampati-se-loot-ka-prayaas-teen-ghaayal-kannauj-news-knp5382438183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपति से लूट का प्रयास, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दंपति से लूट का प्रयास, तीन घायल
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीणों से बातचीत करते घायल।
- फोटो : KANNAUJ
नजरापुर (कन्नौज)। बाइक सवार दंपति और अन्य महिला से पल्सर सवार दो बदमाशों ने पर्स लूटने का प्रयास किया। छीन-झपटी में बाइक सवार सड़क पर गिरने से घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों के दौड़ने पर दोनों बदमाश तिर्वा की ओर भाग निकले।
हरदोई जनपद के मल्लावां थाने के गांव राघवपुर निवासी शनि (24) पुत्र करुणाशंकर रविवार को पत्नी आरती देवी और भाभी गुड्डन के साथ बाइक से ससुराल दिबियापुर जा रहे थे। तिर्वा कोतवाली के देवा गांव के पास तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर पीछे से आ रहे पल्सर सवार दो बदमाशों ने आरती के कंधे पर टंगे पर्स को छीनने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे तीनों लोग सड़क पर गिरने से घायल हो गए। इस पर स्थानीय ग्रामीण दौड़ पड़े। इन्हें देख लुटेरे तिर्वा की ओर से भाग गए।
ग्रामीणों ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। तिर्वा सीओ सुबोध कुमार जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।