फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bachchon sang aamaran anashan par baith gaya parivaar

बच्चों संग आमरण अनशन पर बैठ गया परिवार

Wed, 10 Feb 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
bachchon sang aamaran anashan par baith gaya parivaar
एसडीएम कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठा परिवार। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। भूमि संबंधी शिकायत का निस्तारण न होने पर परिवार मंगलवार सुबह मासूम बच्चों संग आमरण अनशन पर बैठ गया। एसडीएम ने तुरंत टीम भेजकर जांच कराई। पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा देकर अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन

थाना सौरिख के मधपुरी गांव निवासी रामाधार के मकान के सामने सरकारी जमीन है। ग्राम समाज की इस जमीन से घर का निकास है। परिवार का आरोप है कि कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर निकास बंद कर दिया। इससे रामाधार ने परिवार के अर्जुन, गुड्डी, आरती, पूजा और बच्चों के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर बैनर लगाकर आमरण अनशन शुरू कर दिया। अनशन की जानकारी पर एसडीएम ने लेखपाल को बुलाकर समस्या निस्तारण करवाने के निर्देश दिए। एसडीएम जयकरन ने बताया कि रास्ते को लेकर विवाद था। लेखपाल को निस्तारण के लिए भेजा गया है। पीड़ित की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन के बाद परिवार अनशन खत्म कर घर चला गया। पीड़ित रामाधार ने बताया कि शिकायत का जल्द निस्तारण न हुआ तो फिर से अनशन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed