{"_id":"d9946842345be4c4267d298c37217b45","slug":"baba-grand-inundation-in-bhandara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के भंडारे में उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के भंडारे में उमड़ा सैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला बजरिया स्थित ऐतिहासिक श्रीआनंदीनाथ मंदिर
विज्ञापन
केप्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव पर मंदिर को फूल, गुब्बारों और बिजली की
झालरों से सजाया गया। रुद्राभिषेक और हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे में
आस्था का सैलाब उमड़ा। मध्य रात्रि तक चले कार्यक्रम में भक्तों ने प्रसाद
छका। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा थिरकते रहे।
गुरुवार की दोपहर आचार्य पं. रमाकांत शुक्ला द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक और हवन-पूजन कराया गया। हवन में मोहल्ले के साथ अन्य लोगों ने भी आहुतियां दी। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों तथा विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे मंदिर की अनुपम छटा देखते ही बनती थी।
डीजे पर बज रहे भक्ति गीत... भोला नहीं माने नहीं, माने रे मचल गौ भंगिया, ...बम-बम भोले, बम-बम भोले पर युवा थिरकते रहे। दोपहर बाद कन्या भोज के साथ शुरू हुए भंडारे में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारा देर रात तक चलता रहा।
मोहल्ले के लोगों के सहयोग से आयोजित इस भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मोहल्ले व अन्य तमाम लोगों का व्यवस्था में सहयोग रहा।