फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ba school me nahi mili koi anamika

बा स्कूलों में नहीं मिली कोई अनामिका

Tue, 23 Jun 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
ba school me nahi mili koi anamika
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। अनामिका शुक्ला की डिग्री पर कई कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में शिक्षिकाओं के नौकरी करने का मामला उजागर होने पर जिले के बा स्कूलों में तैनात वार्डन, फुल व हाफ टाइम शिक्षिकों के अभिलेखों का भी सत्यापन कराया गया। इसमें कोई भी अनामिका शुक्ला सामने नहीं आई है।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परियोजना के निदेशक विजय किरन आनंद ने बीएसए केके ओझा को पत्र भेजा था। इसमें सभी बा स्कूलों में कार्यरत वार्डन व शिक्षकों के मूल अभिलेखों के सत्यापन का आदेश दिया गया था। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर वार्डेन समेत फुल टाइम व ऑफ टाइम तैनात शिक्षकों के अभिलेख जांच के लिए बोर्ड भेजा। इसमें सभी शिक्षकों की सभी शैक्षिक अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। अभिलेखों में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली। बीएसए ने बताया जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अनामिका शुक्ला की डिग्री पर काम करने वाली कोई शिक्षिका तैनात नहीं मिली है। सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं बराबर स्कूल आ रहे थे। इन स्कूलों में तैनात सभी शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख भी सही पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed