{"_id":"5dbdd23a8ebc3e01557e8d72","slug":"avaidh-kleenik-se-baraamad-hueen-hajaaron-rupaye-kee-davaee-kannauj-news-knp52336536","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध क्लीनिक से बरामद हुईं हजारों रुपये की दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध क्लीनिक से बरामद हुईं हजारों रुपये की दवाई
विज्ञापन
सदर कोतवाली में अवैध क्लीनिक से बरामद दवाइयों की सूची तैयार करते ड्रग निरीक्षक अशोक कुमार।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। दो साल से जलालपुर पनवारा में चल रहे अवैध क्लीनिक पर ड्रग निरीक्षक ने छापा मारा। क्लीनिक संचालक डिग्री नहीं दिखा सका। यहां से करीब 25 हजार रुपये की दवाइयों को जब्त कर सील कर दिया गया। 30 प्रकार की दवाइयों को सदर कोतवाली में रखवाया गया है। जांच के बाद सीजेएम न्यायालय में संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
शनिवार को ड्रग निरीक्षक अशोक कुमार सूचना पर जलालपुर पनवारा पहुंचे। यहां क्लीनिक चल रहा था। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक डिग्री नहीं दिखा सका। इस पर मामले की जानकारी एसडीएम सदर शैलेष कुमार को दी गई। एसडीएम ने जलालपुर चौकी प्रभारी को पुलिस बल के साथ मौके पर भेज दिया। पुलिस के सहयोग से क्लीनिक पर रखीं दवाइयों को कोतवाली लाया गया। यहां दवाइयों की सूची तैयार कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर सील कर दी गईं।
ड्रग निरीक्षक ने बताया कि क्लीनिक दो साल से अवैध रूप से चल रहा था। संचालक के पास डिग्री नहीं है। इस मामले में सीजेएम कोर्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला शहर का होने से कई लोग क्लीनिक संचालक को बचाने में लगे रहे। ड्रग निरीक्षक ने सभी दवाइयों को सीज कर दिया है।